पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:संतानता निवारण शिविर गंगापुर में कल, वजीरपुर में 23 को

नि:संतानता निवारण शिविर गंगापुर में कल, वजीरपुर में 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | दैनिक भास्कर एवं निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई को गंगापुर में भगवती कन्या महाविद्यालय उदेई मोड़ पर सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक जबकि वजीरपुर में 23 मई को राजकीय उमावि में नि:संतानता निवारण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नि:संतानता निवारण विशेषज्ञ डॉ. निशांत दीक्षित व उनकी टीम द्वारा नि:संतान दंपतियों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें पंजीयन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9672400240 और 9950303777 पर पंजीयन करवा सकते है।

निशांत हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. निशांत दीक्षित ने बताया कि नि:संतानता बड़ी बीमारी और लाइलाज नहीं है, यदि समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श कर वैज्ञानिक तरीके से उचित उपचार कराया जाए तो निश्चित ही नि:संतान दंपति को इसमें सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों शिविरों में महिलाओं में विभिन्न बीमारियों अनियमित महामारी, उम्र दराज महिलाओं में मासिक धर्म के बंद होने, शादी के बाद संतान सुख नहीं मिलने, सहित कई बीमारियों का शिविर में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने शिविर में आकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ लेने का आह्वान किया है।

डॉ. निशांत दीक्षित

खबरें और भी हैं...