गंगापुर सिटी | उदेई खुर्द गांव में विधायक मानसिंह गुर्जर ने रविवार को 130 लाख रुपए से बनने वाली पीएचसी का शिलान्यास किया। साथ ही विधायक कोटे से करीब 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित हथाई का भी विधायक मानसिंह गुर्जर ने उदघाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि उन्होंने न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि सभी 38 ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव और समानता से विकास कराया है। इससे पहले ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर का अभिनंदन किया। इस मौके पर राजेन्द्र सहपुरा, सरपंच हरकेश मीणा, डायरेक्टर इंद्रराज, राधेश्याम पुजारी, हरिमोहन, हरीचरण मीण, गोकुल, हरसहाय, राकेश, उदयसिंह, हंसराम, महेश, बाबू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।