पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद को बताया सरकार एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों पर नहीं दे रही ध्यान

सांसद को बताया- सरकार एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों पर नहीं दे रही ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर और करौली जिले के एनआरएचएम कर्मचारियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात कर अपनी व्यथा बताई। साथ ही ज्ञापन सौंपा। सवाई माधोपुर व करौली जिले के दर्जनों कर्मचारियों ने ताजपुर रोड पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात की। एनआरएचएम कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने डॉ. मीणा को अवगत कराया कि पूरे प्रदेश में पिछले करीब 85 दिनों से कार्मिक नियमितिकरण, समान वेतन समान काम सहित कई मांगों को लेकर सामुहिक अवकाश पर है। बार बार शिकायत करने, ज्ञापन देने के बावजूद सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री राजे से भी कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने कर्मचारियों की मांगों को सुनते हुए कहा कि वे इस मामले में राज्य स्तर पर वार्ता करेंगे साथ ही 28 मई को राज्य स्तर पर मंत्री मंडल की उप समिति की बैठक में कर्मचारियों के इस मुद्दे को एजेंडे के रूप में शामिल करवाकर समस्या का हल करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान करौली जिलाध्यक्ष कप्तान मीणा, सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मीणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डॉ. मीणा का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर दोनों जिलाध्यक्षों के अलावा कर्मचारी महेश कुमार गौड, विष्णु गुप्ता, नरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, नदीम, शंकरलाल, छैलबिहारी, यजुवेन्द्र कुमार, नीरज शर्मा, रामकली, शकुंतला, देवेन्द्र गुप्ता, हरिसिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

गंगापुर सिटी. सांसद का अभिनंदन करते लोग।

राज्यसभा सांसद का अभिनंदन

गंगापुर सिटी |
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के रविवार को गंगापुर आगमन पर ट्रक यूनियन स्थित शांतिस्वरूप महरवाल हॉस्पीटल में डॉ. शांतिस्वरूप महरवाल के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने शहर के गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान शहर के लोगों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से डॉ. मीणा को अवगत कराया। चिकित्सालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भाग्येश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिवकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर, धनसिंह मावई, गोपाल दीक्षित, अनिल दुबे, प्रदीप चौपड़ा, घनश्याम शर्मा, राधेश्याम बुकसेलर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...