नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सवाई माधोपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को विधायक मानसिंह गुर्जर ने अवलोकन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिविर का आयोजन आरएएमएसए के निर्देशानुसार किया जा रहा है। शिविर के निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविरार्थी शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता के लिए अलग अलग तरीके व नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज का आईना होता है। बिना शिक्षक जीवन में जीने की राह नहीं मिल पाती। इसलिए शिक्षकों को अपने आदर्शों को ध्यान में रखते हुए हमेशा बच्चों को उच्च् शिक्षा व तकनीकी जानकारी देनी चाहिए। ताकि आने वाले भविष्य में बच्चे के साथ उस शिक्षक का नाम भी रोशन हो सके। शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता के अलावा बांरा से आए संभागी सत्यनारायण मालव व शाबिर खान ने शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। विधायक के निरीक्षण में शिविर पूरी तरह से सफल संचालित होता मिला। इस मौके पर दक्ष प्रशिक्षक विज्ञान विषय में विजेन्द्र शर्मा, भरतलाल मीणा व पवन कुमार शर्मा, गणित विषय में पवन कुमार शर्मा, समयसिंह जाटव व अरविंद शर्मा मौजूद थे।
पंडित दीनदयाल आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का विधायक ने किया अवलोकन, कहा-
गंगापुर सिटी. शिक्षकों के शिविर को संबोधित करते विधायक मानसिंह गुर्जर।