पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा का बयान पूरी तरह बचकाना
पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा का बयान पूरी तरह बचकाना
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा के आरोपों का जवाब देते हुए विधायक प्रवक्ता विनोद अटल ने उनके बयान को पूरी तरह से बचकाना करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व संसदीय सचिव ने न केवल हमेशा संकीर्ण विचारधारा वाली बल्कि सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति की है और इसका जनता समय आने पर जवाब देगी।