गंगापुर. पोटलां गांव के नागेश्वर महादेव मंदिर में गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए।
पोटलां मंदिर में साढ़े छह घंटे तक चला आयोजन, भक्तों ने की आराधना
भास्कर संवाददाता | गंगापुर
पोटलां गांव के सांवलियाजी मंदिर परिसर में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भगवान शिव का महाभिषेक किया। महाभिषेक के लिए हरिद्वार से 25 हजार लीटर गंगा जल मंगाया गया। 171 पंडितों ने महारुद्राभिषेक किया। मिनरल व्यापारी बृजेश काकाणी ने बताया कि पोटलां के पास सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में नागेश्वर महादेव मंदिर में 171 पंडितों ने महा रूद्राभिषेक किया। 25 हजार लीटर गंगाजल हरिद्वार से मंगाया गया। जिससे सुबह 9. 31 बजे अभिषेक किया गया। शाम 4 बजे तक अभिषेक किया गया। पंडित कालूराम शर्मा प्रथम, कालूराम शर्मा द्वितीय व 171 पंडितों के साथ महामंत्रों का जाप कर अभिषेक किया गया। महा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान रामेश्वर लाल काकाणी, रामेश्वर काबरा, गंगापुर संघ अध्यक्ष शेष करण शर्मा, मिनरल व्यापारी सुनील हिरण, जगदीश नगवाडिया, राम दत्त लोहिया, अनिल बंसल, भैरूलाल सुराणा, खेमराज लक्षकार, धर्मेश डागलिया, श्यामलाल समदानी, रामनारायण वैष्णव आदि मौजूद थे।
पोटलां के नागेश्वर महादेव के मंदिर में अभिषेक करते हुए।
रूपाहेली में नानी बाई रो मायरो 24 से
कंवलियास | रूप नाथ महाराज की पावन धरा व महंत महावीर दास की तपोभूमि रूपाहेली कलां में चारभुजा नाथ मंदिर में पहली बार पांच दिवसीय नानी बाई रो मायरा कथा 24 मई से शुरू होगी। राधिका किशोरी कथा वाचन करेंगी। कथा शुभारंभ पर सुबह 9 बजे कलश यात्रा नृसिंहद्वारा से चारभुजा नाथ मंदिर तक निकाली जाएगी।
भास्कर संवाददाता | गंगापुर
पोटलां गांव के सांवलियाजी मंदिर परिसर में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भगवान शिव का महाभिषेक किया। महाभिषेक के लिए हरिद्वार से 25 हजार लीटर गंगा जल मंगाया गया। 171 पंडितों ने महारुद्राभिषेक किया। मिनरल व्यापारी बृजेश काकाणी ने बताया कि पोटलां के पास सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में नागेश्वर महादेव मंदिर में 171 पंडितों ने महा रूद्राभिषेक किया। 25 हजार लीटर गंगाजल हरिद्वार से मंगाया गया। जिससे सुबह 9. 31 बजे अभिषेक किया गया। शाम 4 बजे तक अभिषेक किया गया। पंडित कालूराम शर्मा प्रथम, कालूराम शर्मा द्वितीय व 171 पंडितों के साथ महामंत्रों का जाप कर अभिषेक किया गया। महा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान रामेश्वर लाल काकाणी, रामेश्वर काबरा, गंगापुर संघ अध्यक्ष शेष करण शर्मा, मिनरल व्यापारी सुनील हिरण, जगदीश नगवाडिया, राम दत्त लोहिया, अनिल बंसल, भैरूलाल सुराणा, खेमराज लक्षकार, धर्मेश डागलिया, श्यामलाल समदानी, रामनारायण वैष्णव आदि मौजूद थे।
चारभुजानाथ की शोभायात्रा 27 को
पंडेर | चारभुजा मंदिर में छप्पनभोग लगाया जाएगा। 27 मई को चारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 28 मई को मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। 29 मई को सुबह 9:15 बजे चारभुजानाथ को छप्पनभोग लगाया जाएगा। दर्शन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।