कस्बे के आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने बोर्ड लगा दिए, लेकिन पुलिस विभाग भारी वाहनों का प्रवेश बंद नहीं करा पाया।
भारी वाहनों के प्रवेश के कारण आबादी क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। दिन में कई बार वाहनों के फंसने से जाम लग जाता है। कस्बा वासियों के विरोध के बाद पुलिस-प्रशासन ने आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन भारी वाहनों का संचालन अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद नहीं होने से भूत बावजी से पंचतीर्थ बालाजी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी वाहनों का प्रवेश बंद नहीं होने से कई हादसे हो चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने दो बार जाम लगाकर ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने व टूटी सड़क बनाने की मांग की थी। अधिकारी ने लोगों को ओवरलोड वाहनों का प्रवेश बंद कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। 25 दिन बीत जाने के बाद भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। नगरपालिका के ईओ सुरेश मीणा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर हमने आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध संबंधित बोर्ड लगा दिए हैं। सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
अनदेखी
गंगापुर आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लोगों ने लगाया था जाम, नहीं सुन रहा प्रशासन
गंगापुर. भारी वाहनों का प्रवेश निषेध होने के बावजूद आबादी क्षेत्र से गुजर रहे वाहन।
क्षेत्र में भारी वाहन प्रवेश निषेध के बोर्ड लगा रखे हैं। बावजूद भारी वाहनों का निकलना बंद नहीं हुआ है तो चालान बनाए जाएंगे। जल्द दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करेंगे। गोवर्धनलाल खटीक, डिप्टी गंगापुर