गंगापुर सिटी | ताजपुर व महुकलां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता नमोनारायण के अनुसार ताजपुर व महुकलां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर सोमवार को सुबह 7 से 11 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण ताजपुर, चूली, महुकलां, खानपुर बड़ौदा, गंगाजी की कोठी, चक छाबा, पैमापुरा आदि गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।