- Hindi News
- National
- बीए पार्ट प्रथम अनिवार्य पर्यावरण अध्ययन प्रश्न पत्र की परीक्षा आज, बनाया अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र
बीए पार्ट प्रथम अनिवार्य पर्यावरण अध्ययन प्रश्न पत्र की परीक्षा आज, बनाया अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र
गंगापुर सिटी | बीए पार्ट प्रथम अनिवार्य पर्यावरण अध्ययन प्रश्न पत्र के लिए भगवती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदेई मोड़ को अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र बनाया है। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा 21 मई को दोपहर की पारी 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित बीए पार्ट प्रथम अनिवार्य पर्यावरण अध्ययन प्रश्न पत्र की परीक्षा अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र भगवती बालिका उमावि पर 21 मई को होगी। इस परीक्षा केन्द्र पर रोल नंबर 223720 से 224221 एवं 299276 से 302674 तक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।