- Hindi News
- National
- Rs.25 लाख की 250 ग्राम स्मैक चित्तौड़ से करौली ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार
Rs.25 लाख की 250 ग्राम स्मैक चित्तौड़ से करौली ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार
भीलवाड़ा | सुभाषनगर पुलिस ने रोडवेज स्टैंड पर रविवार शाम दो युवकों से 25 लाख रुपए की 250 ग्राम स्मैक जब्त की। करौली जिले के दोनों युवक स्मैक चित्तौड़गढ़ से दो लाख रुपए में खरीदना कबूल रहे हैं। दोनों स्मैक का नशा करने के आदी हैं। सुभाषनगर पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के केबिन संख्या एक के पास दो युवक गंगापुर सिटी व जयपुर की तरफ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। संदेह के आधार पर पूछताछ की। एक ने अपना नाम करौली जिले के सागरपुर निवासी उदयसिंह पुत्र बत्तूसिंह गुर्जर व दूसरे ने करौली के मोहनपुरा निवासी बबलू पुत्र सियाराम मीणा बताया। बबलू के बैग से 140 ग्राम तथा उदयसिंह की जेब से 100 ग्राम स्मैक मिली। ये करीब 10 ग्राम स्मैक पी गए।