पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा सेवा सहित रेलवे के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का डीआरएम ने किया सम्मान

सुरक्षा-सेवा सहित रेलवे के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का डीआरएम ने किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

कोटा रेल मंडल का 63वां रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह डीआरएम कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीआरएम यूसी जोशी व अपर रेल प्रबंधक विनीत पाण्डेय ने सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 233 रेलकर्मियों को 5 लाख 22 हजार रुपए के पुरस्कार, मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान गंगापुर सिटी में कई रेल अधिकारी व कर्मचारी को नकद पुरस्कार, मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर अधिकारी घनश्याम मीणा को महाप्रबंधक अवार्ड व मंडल रेल प्रबंधक अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं पावर के कर्मचारी पी.सी. मीणा, दिलीप कुमार, रामसिंह, उदय सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर को महाप्रबंधक अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) कृपालसिंह सहित उनके ग्रुप को डीआरएम ने 20 हजार रुपए का अवार्ड दिया। ग्रुप में ज्वाला सिंह कारपेंटर, लखपत लाल मीणा, देवी प्रसाद लुहार, हरी बैरवा व भौरु लाल गुर्जर हेल्पर को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गंगापुर सिटी . रेल सेवा सप्ताह में सम्मानित हुए कार्मिक।

खबरें और भी हैं...