पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नलों में नहीं आ रहा पानी, एसडीएम से टैंकरों से जलापूर्ति की गुहार

नलों में नहीं आ रहा पानी, एसडीएम से टैंकरों से जलापूर्ति की गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी।

फव्वारा चौक के आसपास के इलाकों में नलों में जलापूर्ति नहीं होने से यहां के निवासी परेशान है। इस संबंध में लोगों ने नलों में जलापूर्ति के साथ साथ टैंकरों से भी जलापूर्ति की मांग करते हुए इस संबंध में उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट को ज्ञापन सौंपा है।

वार्ड के लोगों ने बताया कि फव्वारा चौक से भागचंद एडवोकेट तक लोगों के घरों में नलों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन में खराबी के कारण जलापूर्ति ठप हुई है, ऐसे में पाइप लाइन को बदला जाए ताकि जलापूर्ति हो सके। उन्होंने बताया कि कई बार इस बारे में शिकायत की लेकिन शिकायत के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने उपखंड अधिकारी से फव्वारा चौक से भागचंद एडवोकेट, फव्वारा चौक से अशोक के मकान व चिम्मनसिंह फौजदार के मकान और अशोक सोनी एवं गोविंद आर्य के मकाल से लखन जोशी, शिखरचंद, संतोष के मकान से होते हुए भागचंद के मकान तक पाइप लाइन को बदलवाने और तब तक टैंकरों से जलापूर्ति किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...