गंगापुर सिटी| श्रीभैरवधाम सेवा ट्रस्ट कोचर डूंगर पट्टी में गायों के लिए चारा भिजवाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत हेमराज और आरएसएस के गोसेवा प्रकल्प प्रमुख राजेश खंडेलवाल तथा आरएसएस पदाधिकारी समय सिंह शुक्रवार को अमावरा को कोचर डूंगर पट्टी पहुंचे और वहां गायों की स्थिति देखी। महंत हेमराज ने बताया कि पहाड पर गायों की स्थिति खराब है। चारे पानी के अभाव में गायें दम तोड़ रही हैं।
हालांकि पहाड़ पर सौर ऊर्जा से संचालित बोरिंग है लेकिन बोरिंग के खराब होने के कारण गायों के सामने पीने के पानी और चारे की जबर्दस्त किल्लत है। गायों की स्थिति के बारे में सुनकर वे और आरएसएस के कार्यकर्ता शुक्रवार को कोचर पहुंचे तो स्थिति वास्तव में खराब मिली। उन्होंने बताया कि श्रीभैरवधाम सेवा ट्रस्ट की ओर से शीघ्र ही गायों के लिए चारा कोचर भिजवाया जाएगा।