गंगापुर सिटी| दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसएमआईडी घटक के तहत गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की बैठक नगर परिषद में परिषद के कार्यवाहक आयुक्त नरेन्द्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कार्यवाहक आयुक्त गुप्ता ने महिलाओं को प्रशिक्षण एवं विभिन्न प्रकार के उद्योग की जानकारी देते हुए महिलाओं से अपनी आजीविका व रोजगार चलाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। साथ ही बैंकों से विशेष ऋण दिलाने, योजना से होने वाले लाभों की महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग जैसे पापड़, आचार, मोमबत्ती, सिलाई, कपड़े के थैले, गारमेंट्स आदि के काम कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती है। बैठक में कार्यवाहक आयुक्त गुप्ता के अलावा डे-एनयूएलएम प्रबंधक निर्मल कुमार, अनीता कंवर, सामुदायिक संगठक मोहित शर्मा, सीताराम शर्मा, एनआरएलएम कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार बैरवा व नंदकिशोर सहित परिषद स्टाफ सदस्य मौजूद था।