पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर व निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर की ओर से निशुल्क संतानता परामर्श शिविर गंगापुर में 22 को और वजीरपुर में 23 को

दैनिक भास्कर व निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर की ओर से निशुल्क संतानता परामर्श शिविर गंगापुर में 22 को और वजीरपुर में 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

दैनिक भास्कर और निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भगवती कन्या महाविद्यालय उदेई मोड़ पर नि:शुल्क निसंतानता परामर्श शिविर 22 मई जबकि वजीरपुर कस्बे में 23 मई को लगाया जाएगा।

नि:संतानता शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. निशांत दीक्षित ने बताया कि शिविर में महिलाओं में विभिन्न बीमारियों अनियमित महामारी, उम्र दराज महिलाओं में मासिक धर्म के बंद होने, महिलाओं में अंडे नहीं बनने अथवा समय पर न फूटने, बच्चेदानी नली के बंद होने, नसबंदी होने, बच्चेदानी में टीबी, गांठ व सूजन आने, शादी के दो साल बाद संतान सुख नहीं मिलने, बार बार गर्भपात सहित सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर गर्भ धारण नहीं होने, पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी, एक बार संतान होने के बाद पुन: कठिनाई होने सहित कई बीमारियों का शिविर में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नि:संतानता आज के युग में लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि समय पर चिकित्सक से सलाह लेकर वैज्ञानिक तरीके से उपचार कराया जाए तो निश्चित ही दंपति को संतान सुख मिल सकता है। उन्होंने अधिकाधिक ऐसे दंपति जो संतान सुख से वंचित है, उनसे शिविर में आकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ लेने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...