नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाकर परिंडे बांधे। शुक्रवार सुबह एबीवीपी के दर्जनों पदाधिकारी-कार्यकर्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। इस दौरान परिषद के जिला प्रमुख डॉ. हेमंत शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाते है। जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश आचार्य ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाने को पुनीत कार्य बताया जबकि प्रांत सदस्य रिजुल गर्ग ने परिंडों में पानी डालने की जिम्मेदारी ली।
जिला सहसंयोजक खगेश खटाना ने गर्मी के मौसम में परिंडे लगाना धर्म का व श्रेष्ठ काम बताया जबकि अध्यक्ष चेतराम मीणा ने कहा कि परिंडा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान परिषद पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ साथ राउमावि के प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय के ए और बी ब्लॉक में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता, अरविंद खंडेलवाल, शिबा बोहरा, सीताराम गुर्जर, सुरेश सैनी, महेश सैनी, मोहित गर्ग, लोकेश गुर्जर, यशवेन्द्र बैंसला, पवन मीणा, विजेंद्र सिराधना, जीतू पंडित, अभि शर्मा, आशीष बंसल, भूपेन्द्र, बाबूलाल मीणा सहित कई परिषद कार्यकर्ता और विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद था।
आज बड़ौद गांव में बांधे जाएंगे परिंडे
बहरावंडा कलां| दैनिक भास्कर के अभियान के तहत पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए ग्राम बड़ौद के मुख्य स्थानों पर 19 मई को परिंडे बांधें जाएंगे। साथ ही लोग इनमें नियमित पानी डालने का भी संकल्प लेंगे।
गंगापुर सिटी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिंडे बांधते अभाविप कार्यकर्ता।