पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगापुर में कल्याणजी मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन के साधनों का लोगों ने लिया आनंद

गंगापुर में कल्याणजी मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन के साधनों का लोगों ने लिया आनंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब कल तक चलेंगे झूले-चकरी

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

कल्याणजी मेले का भले ही समापन हो गया, लेकिन मेले के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। हजारों लोग परिवार के साथ मेला देखने के लिए पहुंच रहे हैं और मेले में आए लोग झूले, चकरी के साथ खाने-पीने की चीजों का आनंद ले रहे है वहीं घर-गृहस्थी में काम आने वाली चीजों की भी खरीद कर रहे हंै।

कल्याणजी मेले में शुक्रवार को हजारों लोगों के परिवार सहित मेला देखने के लिए पहुंचने से मेले में रौनक आ गई। मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े हरगोविंद कटारिया, ओमी कटारिया और रामकिशोर कटारिया ने बताया कि मेले में लगे मनोरंजन के साधनों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और मेले में बढ़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि मेले में 20 मई तक झूले-चकरी संचालित होंगे, ऐसे में लोग परिवार के साथ मेला देखने के लिए आ सकते है।

शुक्रवार को मेले में आए महिला-पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों ने मेले में लगे मनोरंजन के साधनों ब्रेक डांस झूला, छोटे बड़े झूले, छोटी-बड़ी नाव, मौत का कुआं, क्रॉस झूला, इंडियन सर्कस, काला जादू का आनंद लिया। इसके अलावा अधिकांश लोग घर-गृहस्थी में काम आने वाली चीजों मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई, बर्तन आदि जबकि छोटे बच्चों ने खिलौने आदि की खरीद की। खरीदारी के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं रही और उन्होंने सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की। साथ ही खाने-पीने की चीजों चाट-पकौड़ी भल्ले, पतासे, ज्यूस, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम आदि का भी आनंद लिया।

खबरें और भी हैं...