अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार शुक्रवार को वर्ष 2017 के दसवीं आैर बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची एक साल बाद जारी कर दी। पिछले वर्ष बारहवीं विज्ञान वर्ग में गंगापुर सिटी के डीएस साइंस एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल के राजीव सिंह नरूका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यभर के साथ गंगापुर सिटी का नाम रोशन किया है।
दहेज मांगने की बात पर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल
गंगापुर सिटी | दशहरा मैदान में शुक्रवार को दहेज मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें तीन जने घायल हो गए। दशहरा मैदान निवासी अफसाना प|ी खालिद अहमद ने बताया कि आए दिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हैं और मना करने पर मारपीट करते हैं। अफसाना ने बताया कि शुक्रवार को भी उसके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे अफसाना व इसका भाई इरफान व ताई शहीदा घायल हो गए।
पीड़ित युवती