गंगापुर सिटी | रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक महिला से पिस्तौल का भय दिखाकर ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने छोटी उदेई निवासी प्रेमराज पुत्र प्रहलाद मीणा के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि वह 11 मई को अपने ससुराल से गंगापुर पीहर आई थी। उसने बताया कि गुरुवार को दिन में प्रेमराज व उसका एक अन्य साथी बाइक से उसके घर के आसपास चक्कर लगा रहे थे। पीडि़ता के मुताबिक रात को वह खाना खाकर सो गई लेकिन गर्मी की वजह से दरवाजा खुला रह गया। रात करीब 12 बजे प्रेमराज उसके कमरे में घुस आया और पिस्तौल दिखाकर उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित प्रेमराज मीणा।