पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलात्कारी बाबा को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास . ज्यादती के आरोपित साधु को शुक्रवार को मेडिकल के लिए बामनवास अस्पताल लेकर आए पुलिसकर्मी।

बामनवास अस्पताल में कराया स्वास्थ्य परीक्षण

गंगापुर सिटी | बाटोदा के पास गांव बैरखंडी में महिला के साथ ज्यादती के आरोप में पकड़े गए बलात्कारी बाबा शिवलाल मीणा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बाटोदा थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को पीडि़ता का गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल कराया था। महिला के मेडिकल के साथ ही ढोंगी बाबा का पुंसत्व परीक्षण (पोटेंसी टेस्ट) कराया था। शुक्रवार सुबह पुलिस बलात्कारी बाबा को लेकर बामनवास अस्पताल पहुंची और उसका स्वास्थ परीक्षण कराया। स्वास्थ परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने बाबा को बामनवास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से बाबा शिवलाल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। आदेशों के बाद बाबा को जेल भेज दिया गया।

यह था मामला: दौसा जिले के प्यारे का नंगला निवासी शिवलाल पुत्र गुलाब मीणा करीब 12 साल से साधु के रूप में रह रहा था। पहले वह गोवर्धन परिक्रमा में रहता था। हाल ही में 6 महीने पहले ही वह बैरखंडी स्थित बालाजी के स्थान पर आकर रहने लगा था। बाबा के खाने पीने की व्यवस्था गांव वाले ही करते थे। बाबा की आम शोहरत थी कि बाबा के आशीर्वाद से संतान सुख प्राप्त होता है। इसी बात को सुनकर पीडि़ता व उसका पति बाबा के पास पहुंचे, इस ढोंगी बाबा ने पीडि़ता के पति को अपने धूने के पास बिठाकर मंत्र जाप करने को कहा तथा महिला को अपने साथ कुटिया में ले गया, जहां उसने महिला के पेट की मालिश के बहाने उसके साथ ज्यादती की। ऐसा उसने एक बार नहीं तीन बार किया। साथ ही उसने पीडि़ता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके पति और होने वाले बच्चे की मौत हो जाएगी साथ ही वह खुद भी पागल हो जाएगी लेकिन महिला ने अपने पति के सामने सच्चाई बयान कर दी और पति तथा पीडि़ता ने बाटोदा थाने जाकर ढोंगी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...