गंगापुर सिटी . युवती से छेड़छाड़ के आरोिपतों को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्मी।
गंगापुर सिटी | महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे मजनुओं को लोगों ने पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मजनुओं को थाने लाई। पुलिस ने दोनों युवकों का सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वह अपने मामा के घर गंगाजी की कोठी पर आई हुई थी। शुक्रवार को पंखीलाल पुत्र बुधप्रकाश मीणा और महेंद्र पुत्र खिलाड़ी मीणा निवासी लूलोज सपोटरा उसका पीछा करते हुए आसपास मंडरा रहे थे। दोपहर को मौका देखकर दोनों उसके साथ छीना झपटी करने लगे, इस पर वह चिल्लाई तो आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने मजनुओं की जमकर धुनाई कर डाली।
लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मजनुओं को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचाया, बाद में दोनों का मेडिकल भी कराया।