गंगापुर सिटी | उदेई मोड़ पर शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर का कार्य करते समय एक कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल जगमोहन गुर्जर ने बताया कि वह उदेई मोड़ पर अपना ट्रैक्टर का कार्य करा रहा था। इस दौरान पास से तेज रफ्तार से निकल रही कार ने टक्कर मार दी जिससे घायल हो गया। कार चालक गाड़ी को लेकर भाग गया।