गंगापुर सिटी| गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने भागलपुर-गांधीधाम-भागलपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन पांच-पांच ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर के बीच 18 मई से 15 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम के बीच 21 मई से 18 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन 17 कोच की होगी। ट्रेन गांधीधाम से शाम को 5:40 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे भवानीमंडी, सुबह 9:50 बजे कोटा, 11:15 बजे सवाई माधोपुर, दोपहर 12:15 बजे गंगापुर सिटी, 12:58 बजे हिंडौन सिटी, डेढ़ बजे बयाना, भरतपुर 2:25 बजे व भागलपुर शाम 6 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से गांधीधाम के लिए ट्रेन भागलपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। गंगापुर सिटी दोपहर 12:40 बजे आएगी। जो सवाई माधोपुर दोपहर 1:40 बजे, कोटा दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी। और गांधीधाम ट्रेन सुबह 8 बजे पहुंचाएगी।
मोहचा में कन्हैया दंगल आज
गंगापुर सिटी| समीपवर्ती मोहचा गांव में ग्रामीणों की ओर से कन्हैया दंगल का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। गांव के नाहरसिंह, रमन और श्रीराम ने बताया कि दंगल में काकरेट धौलपुर, सरसाली सवाई माधोपुर और गांवदा सपोटरा की पार्टियों के कलाकार विभिन्न धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित अपनी प्रस्तुति देंगे।