पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगी कक्षाओं में बालिकाएं अध्ययन का ले रही लाभ

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगी कक्षाओं में बालिकाएं अध्ययन का ले रही लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

अग्रवाल शिक्षण संस्थान की ओर से अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में संचालित की जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं में बालिकाएं अध्ययन का लाभ ले रही है।

महाविद्यालय में संचालित प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन केन्द्र पर शिक्षक भर्ती, एलडीसी, महिला सुपरवाइजर सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं का अध्ययन कर रही है। संस्थान के महामंत्री अरविंद गोयल ने बताया कि महाविद्यालय बालिकाओं के लिए न केवल पूरी तरह सुरक्षित स्थान है बल्कि यहां अनुशासन व पढ़ाई के साथ साथ परिसर मं संचालित हॉस्टल और केंटीन में बालिकाओं को घर जैसी सुविधा खाने को मिल रही है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बालिकाओं के अध्ययन के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है और इसी का नतीजा है कि महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय वरीयता सूची में प्रथम 10 स्थानों में से 8 स्थानों पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी में अस्थायी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

खबरें और भी हैं...