पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीजे ने आमजन को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम

एडीजे ने आमजन को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नालसा व रालसा द्वारा संचालित विधिक स्कीमों के प्रचार-प्रसार व आमजन को कानूनी जानकारियों देने के लिए मोबाइल वेन का संचालन तालुका गंगापुर सिटी में 18 से 22 मई तक किया जाएगा, इस दौरान खास तौर पर बाल विवाह प्रतिषेध अभियान चलाया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं एडीजे रेखा चौधरी ने झण्डी दिखाकर वेन को रवाना किया। इस मौके पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट शैला फौजदार, जेएम संख्या दो कृष्णा गुप्ता, जेएम संख्या एक अंकुर गुप्ता, अपर लोक अभियोजन नवीन कुमार शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बृजनन्दन दीक्षित, राजेन्द्र कुमार शर्मा, इन्दरलाल गुप्ता, राजेन्द्र कुमार शर्मा आरओ, दामोदर लाल गर्ग, मोहम्मद अजीम एडवोकेट, मोहम्मद इस्माइल, संतोष वर्मा, रमेश चंद गुप्ता, मुकेश कुमावत, तन्मय श्रीवास्तव, मोसिन खां, समीर खां, पैनल लॉयर मनीष अग्रवाल, कुश मंगल, रामू माली व कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिवक्ता व आमजन मौजूद थे।

एडीजे ने बताया कि शुक्रवार को जलोखरा, बाढ़कलां, खंूटेला व अलीगंज आदि स्थानों पर लोक अदालत, निशुल्क विधिक सहायता, एडीआर सेंटर, बाल विवाह रोकथाम व बाल श्रमसंरक्षण, बाल बंधुआ मजदूरी, बाल शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी गई और पंपलेट्स वितरण कर प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि 19 मई को वेन ईदगाह मोड़, मच्छीपुरा, तलावड़ा व हिंगोटिया जाएगी। इस मौके पर एडीजे रेखा चौधरी कहा कि सभी को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। सभी अपने अधिकार की जानकारी से ही आगे बढ़ सकते हंै। उन्होंने बाल-विवाह के दुष्परिणामों के साथ कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्प्रभावों से समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में बाधा, छोटी उम्र में मां बनने से नुकसान, शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर पीढ़ी का जन्म, मातृ मृत्यु दर बढ़ना, वैवाहिक जीवन में तनाव के बारे में बताया।

गंगापुर सिटी. न्याय आपके द्वार शिविर के लिए प्रचार रथ को रवाना करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...