तलावड़ा . बसपा नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता।
तलावड़ा | उप तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर कुनकटा कलां मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे बहुजन समाज पार्टी की डॉ. अंबेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मेजर रामस्वरूप फौजी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व रथ यात्रा मार्गदर्शक धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदेश प्रभारी डॉ. विजय प्रताप, रैली के संयोजक मनोज न्यांगली, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल का स्वागत किया। रथ यात्रा जयपुर से शुरू होकर गंगापुर, सवाई माधोपुर के रास्ते टोंक की ओर जा रही थी। इस अवसर पर कंचन भोपा, अमरसिंह गुर्जर, संपत बैरवा, प्रभाती बैरवा, आशाराम, अमृतलाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।