भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
कोटा रेल मंडल से एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारी व पारिवारिक पेंशनरों को 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन का रिवाइज्ड पीपीओ दिया जाएगा। परिवार पेंशन के संशोधित पीपीओ की प्रति डीआरएम कार्यालय कोटा के कल्याण अनुभाग से 25 मई व 8 जून को सुबह 10 से शाम को 6 बजे तक वितरित की जाएगी। पेंशन पीपीओ की प्रति प्राप्त करने के लिए लेखा विभाग द्वारा पूर्व में जारी पीपीओ की प्रति या रेल विभाग से जारी कोई भी आईडी या सेवा से संबंधित दस्तावेज साथ ले जाना होगा। इस संबंध में यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव, मंडल अध्यक्ष एस.के. भार्गव ने इस मुद्दे को स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में भी उठाया था।