गंगापुर सिटी | 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 18 आरोपितों को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। उनकी जमानत अर्जी गंगापुर में पहले एसीजेएम और बाद में एडीजे ने खारिज कर दी थी। पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने बताया कि गंगापुर से जमानत खारिज होने के बाद सभी 18 जनों की जमानत याचिका हाई कोर्ट में लगाई गई जहां से सभी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए। गौरतलब है कि 2 अप्रैल की हिंसा के मामले में पुलिस ने शिवकुमार मीणा, मुकेश मीणा, सरजीत मीणा, गंगासहाय मीणा, कैलाश मीणा, मनसुख मीणा, मनीष मीणा, विनोद मीणा, पिंटू मीणा, अमरसिंह मीणा, केशव मीणा, सोनू मीणा, रामहरि मीणा, अजीत मीणा, मनोज मीणा, अमर सिंह मीणा, मोहन सिंह मीणा और महेश मीणा को गिरफ्तार किया था।
भगवान सहाय संभाग प्रभारी नियुक्त
गंगापुर सिटी | सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सैन बाजवान ने गंगापुर निवासी भगवान सहाय सैन को राष्ट्रीय सैन सभा में भरतपुर मंडल संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। भगवान के संभाग प्रभारी नियुक्त होने से सैन समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे समाज को नई पहचान मिलेगी।