वजीरपुर . हथियारों के साथ पकड़ा गया बदमाश पुलिस गिरफ्त में।
भास्कर न्यूज | वजीरपुर
पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि कई दिनों से मुखबिर से सूचना मिल रही थी कुछ बदमाश हिंडौन-गंगापुर मार्ग के कुसाय गांव के वाहनों से लूटपाट करते रहते हैं।
पुलिस को गुरुवार रात 9 बजे सूचना मिली थी इस बार भी मार्ग में लूटपाट को अंजाम देने की नीयत से बदमाश सड़क पर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कुसाय रायपुर के पास पहुंची, जहां पुलिस ने एक जने को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गज्जा उर्फ गजराज पुत्र मोहरसिंह निवासी काला खाना का निवासी है और इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद किया। गज्जा पर पहले भी हिंडौन सदर थाने में महिलाओं से अभद्रता संबंधी मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी के साथ हेड कांस्टेबल कप्तान सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, गौरव सिंह, मुकेश कुमार व ओमेंद्र सिंह शामिल थे।