भारी वाहनों को रोकने के लिए जाम लगाया
भूत बावजी मंदिर से पंचतीर्थ जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने के लिए रास्ता जाम कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्षद हितेश उपाध्याय एवं कृष्ण माली सहित प्रशासन को कई बार इस समस्या के लिए ज्ञापन दिया परंतु भारी वाहनों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की।
एक घंटे बाद पहुंचे पुलिस प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत ने लोगों की समस्याएं सुनी। मोहल्लेवासियों की शिकायत है कि पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़ी-बड़ी गाड़ियां टोल बचाने के चक्कर में इस रोड से गुजरती हैं। जिससे मोहल्लेवासी मोहल्ले में जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गहलोत ने समस्या को गंभीर मानते हुए 8 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों की बैठक कर स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।
नई सड़क की मांग के संबंध में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीणा ने आश्वासन दिया कि आगामी 2 महीनों में सड़क निर्माण कर दिया जाएगा। उपखंड अधिकारी और ईओ के आश्वासन के बाद लोगों ने रास्ता खोला। मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष लखन काकाणी, महावीर अग्रवाल, पार्षद हितेश उपाध्याय, बंशीलाल रेगर, ओमप्रकाश शर्मा एवं स्थानीय निवासी मौजूद थे।
भास्कर संवाददाता| गंगापुर