पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर भवन विवाद; जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग स्थानों पर किया शिलान्यास

आंबेडकर भवन विवाद; जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्थानों पर किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास विवाद के चलते जनप्रतिनिधियों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर शीलान्यास किया गया। विधायक डॉ. बीआर चौधरी द्वारा भूमि विकास बैंक के पीछे पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन किया गया वहीं कांग्रेस पार्षदों द्वारा पूर्व नियोजित स्थान नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में पालिका अध्यक्ष रेखा चंदेल और नगर अध्यक्ष संजय हिरण के साथ भूमि पूजन किया।

भाजपा और कांग्रेस बोर्ड में आंबेडकर भवन के स्थान और शीला पट्ट पर लिखाए जाने वाले नामों को लेकर विवाद चल रहा था। कांग्रेस पार्टी के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चंदेल की अध्यक्षता करवाना चाहते थे वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय रूईया शिला पट्‌ट पर रेखा चंदेल व कांग्रेस पार्षदों का नाम नही लिखवाना चाहते थे। इस संबंध में भाजपा व कांग्रेस के 19 पार्षदों ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चंदेल को ज्ञापन भी सौंपा था। नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित आंबेडकर भवन शिलान्यास का आनन फानन में स्थान परिवर्तित किया गया। भवन निर्माण के लिए निविदाएं भी पूर्व निर्धारित स्थान के नाम से ही हो चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध के चलते कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रेखा चंदेल, उपाध्यक्ष लखन काकाणी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय हिरण, उपाध्यक्ष धीरज चंदेल, पार्षद बंशीलाल रैगर, कृष्णा माली, तारीका पंवार, बिनल तेली, हितेश उपाध्याय, गजेंद्र माली, कृष्णगोपाल जीनगर, अनुज त्रिपाठी व मंदिर पुजारी आदि मौजूद थे।

भास्कर संवाददाता | गंगापुर

खबरें और भी हैं...