- Hindi News
- National
- गंगापुर में बैंक से Rs.31 हजार ले भागे दो बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद
गंगापुर में बैंक से Rs.31 हजार ले भागे दो बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र अक्षत सैनी के काउंटर से सोमवार को दो बदमाश 31 हजार 500 रुपए चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक कैद हुए। फुटेज के आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
सुबह 11:53 बजे बैंक में दो युवक पहुंचे। ये दो घंटे तक काउंटर के आसपास घूमते रहे। सैनी ने बताया कि काउंटर के पास किसी भी ग्राहक को बैठने नहीं देता लेकिन नए ग्राहक कृष्णा व लोकेश का आवेदन लेकर बैंक अधिकारी रमेशकुमार सहारण के पास सत्यापन के लिए गया था। इसी बीच बदमाश ने गल्ले से 31 हजार 500 की एक गड्डी निकाल ली। दोनों युवक नोट लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी उदय राम मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।