पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 महीने से गंगापुर आमेट सड़क क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

15 महीने से गंगापुर-आमेट सड़क क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर-आमेट सड़क 15 महीने से क्षतिग्रस्त है। पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। सहाड़ा से नेगड़िया खेड़ा तक पूरी सड़क खराब हाे चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को अवगत करा दिया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस समस्या से पंचायत प्रशासन काे भी अवगत कराया, लेकिन पंचायत प्रशासन ने यह सड़क पीडब्ल्यूडी की बताकर पल्ला झाड़ लिया। 15 माह बीत गए लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। 2 दिसंबर 2016 को कांगनी के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित पंडित दीनदयाल शिविर में लाेगाें ने सड़क की मरम्मत के लिए मांग उठाई थी। सहाड़ा के तत्कालीन विकास अधिकारी डॉ. पवन कुमार भातरा से भी मांग की थी। भातरा ने हाथाें-हाथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को बुलाकर सड़क मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन 15 महीने बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सहाड़ा से नेगड़ियाखेड़ा तक सड़क पूरी खराब हाे चुकी है। सरदारगढ़, आमेट, सालेरा, खांखला, गिरड़िया जाने वाले लाेग परेशान हाे रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग पत्र दिया था। मैंने मौका देखा है। सड़क की स्थिति काफी खराब है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है। पंचायत प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। लक्ष्मण भील, सरपंच कांगनी

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान, कई बार ग्रामीण सड़क की समस्या अफसरों को बता चुके हैं

कांगनी. क्षतिग्रस्त गंगापुर-आमेट सड़क पर बने गड्ढे।

खबरें और भी हैं...