पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक आयोजित

मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर | मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक सोमवार को सिद्धि विनायक वाटिका में हुई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कपिल जैन, उदय लाल, ओमप्रकाश नंदवाना, महिला प्रदेश अध्यक्ष शायरी देवी, राहुल आगाल, सुनील जोशी एवं महासचिव नीलेश कोठारी थे। अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष कपिल जैन द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर सुमित संचेती, राहुल जैन, मुकेश पारीक, सचिन काबरा, रवि कोठारी, सूरज जागेटिया, उदय मोदी, र|ेश नरवाल, हरीश, वरदीचंद जाट आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...