पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधना आगरा कैंट ट्रेन गंगापुर सिटी होकर चलेगी

उधना-आगरा कैंट ट्रेन गंगापुर सिटी होकर चलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने व यातायात के दबाव के चलते रेलवे प्रशासन ने उधना-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 15 जून तक चलाने का निर्णय किया है। इस ट्रेन का ठहराव गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यह ट्रेन कोटा, भवानी मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना होकर चलाई जाएगी। रेलवे सीपीआरओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि उधना-आगरा कैंट स्पेशल 19 अप्रैल से 14 जून तक प्रत्येक गुरुवार एवं वापसी में आगरा कैंट-उधना स्पेशल 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन कोटा 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे रवाना होगी।

खबरें और भी हैं...