पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपितों से जिला कारागृह में मिलने पहुंचे सांसद डॉ. किरोड़ी

आरोपितों से जिला कारागृह में मिलने पहुंचे सांसद डॉ. किरोड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव के मामले में जेल में बंद आरोपितों से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा।

भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

शहर में दो अप्रैल को हुए उपद्रव के आरोपितों से सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बुधवार को उप जिला कारागृह में मिलने पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे, लेकिन जेल प्रशासन ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अलावा अनन्त बड़ीला व निहाल मीणा को ही मिलने की परमिशन दी। जब डॉ. मीणा उपद्रव के आरोपितों से मिल रहे थे तो आरोपितों के परिजन रो पड़े। डॉ. मीणा ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और उनसे हिम्मत रखने को कहा। डॉ. मीणा ने उन्हें आश्वासन दिया कि ये बालक निर्दोष हैं तो जरूर छूटेंगे ।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने 54 लोगों को पकड़ा है इनमें से 21 जनों को ही टारगेट किया है। शेष को छोड़ दिया। जिन लोगों ने झगड़ा किया है वे लोग बाहर के हैं। इस मामले की सरकार जांच कराएगी। डॉ. मीणा ने बताया कि आरोपितों की हाई कोर्ट से जमानत होने के बाद सरकार से केस वापस लेने की गुहार करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जेल के सामने जमा हो गए। एहतियात के तौर पर जेल प्रशासन ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। बाद में कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। सूचना पर तहसीलदार बनवारी लाल मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। ग्राम उदेई कलां में योगेन्द्र बना के नेतृत्व में पूर्विया राजपूत युवा संगठन की ओर से घास भैंरू मंदिर पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा का माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वाले ज्ञान चंदेल, भवानी भारद्वाज, बिजेंद्र जैसावत, योगेन्द्र बना व अशोक चौहान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...