पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. किरोड़ी का काफिला गुजरते ही हाई टेंशन लाइन का तार टूटा

डॉ. किरोड़ी का काफिला गुजरते ही हाई टेंशन लाइन का तार टूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर बुधवार दोपहर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर आ गिरा, गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह तार टूटकर गिरा वहां आसपास कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि चंद समय पहले ही राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का यहां से काफिला गुजरा था।

बुधवार दोपहर महाविद्यालय के पास मुख्य सड़क पर हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर आ गिरा। बिजली प्रवाहित तार के सड़क पर गिरने से चिंगारियां निकलने लगी जिससे सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढ़ों के निशान पड़ गए। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

जिस समय यह घटना हुई उससे चंद मिनट पहले ही इसी मार्ग से होकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का काफिला गुजरा था। गनीमत यह रही कि घटना काफिला गुजरने के बाद घटी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राज्यसभा सांसद बड़ी उदेई में आयोजित राजपूत खारवाल (सिसोदिया) समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए बड़ी उदेई जा रहे थे

खबरें और भी हैं...