विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,
गंगापुर सिटी| विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक मानसिंह गुर्जर ने बुधवार को पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक ने ग्राम पंचायत चूली, रेंडायल, भालपुर सहित कई गांवों में रात्रि चौपाल और जनसुनवाई की। मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि चूली में विधायक मानसिंह गुर्जर व पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा का अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि उनके द्वारा चूली ग्राम पंचायत में धूंधेश्वर धाम का 2.85 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है और धूंधेश्वर धाम प्रदेश के 774 मंदिरों में शामिल हो चुका है। ऐसे में अब वह दिन दूर नहीं जब विदेशी पर्यटक भी ग्राम पंचायत चूली में घूमते नजर आएंगे। इस दौरान लाला अमरगढ़, रामखिलाड़ी गुर्जर, आरसी गुर्जर, पंस सदस्य उदयसिंह गुर्जर, मुकेश सिराधना, घासीलाल, सुरेश सरपंच, सतवीर भालपुर, नरेंद्र हरसाना सहित गांव के काफी संख्या में पंच-पटेल और ग्रामीण मौजूद थे।