गंगापुर सिटी. राजनीति की भागदौड़...राजनेताओं की लक्जरी लाइफ की बहुत
गंगापुर सिटी. राजनीति की भागदौड़...राजनेताओं की लक्जरी लाइफ की बहुत बातें होती हैं लेकिन कई बार राजनीति की भागदौड़ में खाने के भी लाले पड़ जाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट बुधवार को गंगापुर आए, सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की लेकिन खाना नहीं खा पाए। जब जयपुर वापस लौट रहे थे तो खाने का ध्यान आया। सड़क के किनारे पेड की छाया में गाड़ी रोकी, अखबार पर पराठे निकालकर गाड़ी के बोनट पर रखे और खड़े खड़े ही शुरू हो गए।