राज्य मंत्री महेंद्र सिंह का जगह-जगह अभिनंदन
गंगापुर सिटी . राज्य मंत्री महेंद्र सिंह राव से मुलाकात करते दर्शन सिंह गुर्जर।
गंगापुर सिटी | वंशावली अकादमी के चेयरमैन राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री महेंद्र सिंह राव के बुधवार को गंगापुर आगमन पर जगह-जगह अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री राव का भाजयुमो सोशल मीडिया के प्रदेश सदस्य दर्शनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जयपुर बाइपास पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्री राव ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, ऐसे में कार्यकर्ता अभी से मिशन 2018 की तैयारियों में जुट जाए, साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में आमजन को लाभान्वित करें। इसके बाद राज्य मंत्री राव मिर्जापुर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इसके बाद राज्यमंत्री राव का मिर्जापुर, ईदगाह मोड, हिंडोन बाईपास सहित कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इसके बाद राज्यमंत्री राव करौली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर भाजयुमो सोशल मीडिया के प्रदेश सदस्य दर्शनसिंह गुर्जर, भाजपा नेता संजय गोयल, विहिप के विभाग संपर्क प्रमुख भानु पारीक, ओमप्रकाश डंगायच, सत्यनारायण पारीक, जयप्रकाश, सुरेंद्रसिंह गुर्जर, हरीश सिंधी, शिवकुमार, धनंजय, पार्थ, विकास मीणा, गोलू शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।