महिलाओं ने लिया योग शिविर का लाभ
गंगापुर सिटी . पतंजलि योग समिति की ओर से माधो गोविंद मंदिर पर योग सिखाती प्रशिक्षक।
गंगापुर सिटी | पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में श्रीमाधोगोविंदजी मंदिर पर आयोजित किए जा रहे योग शिविर में काफी संख्या में महिलाएं योग का लाभ ले रही है। योग शिक्षिका चंचल गुप्ता महिलाओं को कई प्रकार के आसन, व्यायाम और योग क्रियाएं करवा कर रही है। बुधवार को भी योग शिक्षिका द्वारा योग के महत्व के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि योग से न केवल शरीर बल्कि मन, मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को करौली में शाम 4 बजे से बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं का योग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम संयोजिका कल्पना शुक्ला ने बताया कि बुधवार को कृष्णा शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, रमा गोयल, पुष्पा गौतम सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।