कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 को
गंगापुर सिटी | जाट बड़ौदा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2018 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी। प्राचार्य के.एस. दिगारी ने बताया कि नवोदय विद्यालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और केन्द्राधीक्षकों के साथ 16 अप्रैल को हुई बैठक में प्रवेश पत्र बामनवास, बौंली, गंगापुर, खंडार और सवाई माधोपुर राउमावि प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दिए। संबंधित तहसील के अभ्यर्थी बामनवास, बौंली, गंगापुर, खंडार और सवाई माधोपुर राउमावि प्रधानाचार्य से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित 11 बजे से दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के लिए कहा है, साथ ही किसी भी असुविधा होने पर परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।