योग गुरु बाबा रामदेव के सान्निध्य में निशुल्क योग एवं ध्यान शिविर 20 से
गंगापुर सिटी | भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति व महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग गुरू बाबा रामदेव के सानिध्य में नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर 20 अप्रैल से करौली स्थित पतंजलि गोविंद धाम अग्रवाल राजकीय कॉलेज पर सुबह 5 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रभारी कैलाशचंद शर्मा ने गंगापुर शहर के अधिकाधिक संख्या में लोगों से शिविर में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि करौली जाने के लिए सुबह 4 बजे बस उदेई मोड़ फल सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, सामान्य चिकित्सा के पास से नि:शुल्क बस उपलब्ध रहेगी। इसी तरह करौली से शाम 8 बजे वापसी के लिए बस उपलब्ध रहेगी।