सेवा के ग्रामीणों को नहीं मिल रही समय पर डाक, अनियमितता की शिकायत
गंगापुर सिटी | सेवा गांव के ग्रामीणों ने मुख्य डाकपाल को पत्र भेजकर डाक व्यवस्था में अनियमितता को दूर करने की मांग की है। ग्रामीण गंगासहाय मीणा, नगेन्द्र मीणा, लवकुश माली आदि ने बताया कि गांव में समय पर डाक नहीं मिलने से बेरोजगार युवा परेशान हैं। अधिकांश डाक लोगों के घर तक नहीं पहुंच पाती। कई बार जरूरी डाक नहीं मिलने से लोगों को परेशानी होती है।