पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल की बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत शव लेकर गांव पहुंची पुलिस के पीछे दौड़ी महिलाएं तो भागे

टोल की बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत शव लेकर गांव पहुंची पुलिस के पीछे दौड़ी महिलाएं तो भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

रामपुरिया से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार देर रात भैंसाकुंडल लौटते बाइक सवार दंपती व उनकी बेटी को रगसपुरिया चौराहा पर गंगापुर की तरफ जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल दंपती व बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। पिता व पुत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया।

सुबह ग्रामीणों को बोलेरो मुजरास टोल प्लाजा की होने की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंचे तथा मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना स्थल की बजाय सीधे उसके गांव पहुंचा दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कारोई पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। महिलाएं उनकी तरफ बढ़ी तो पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। बाद में समझाइश कर मामला निबटाया। भैंसाकुंडल गांव का 51 वर्षीय प्रभुलाल भील, उसकी प|ी 45 वर्षीय नारायणी देवी व 10 वर्षीय बेटी मंशा बाइक से नारायणी के पीहर रामपुरिया में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रगसपुरिया चौराहा पर गंगापुर की तरफ जा रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर चोटें आई। नारायणी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुबह ग्रामीणों को टक्कर मारने वाली बोलेरो मुजरास टोल प्लाजा का पता चला तो देवली सरपंच अशोक जाट के नेतृत्व में देवली का भैरूलाल जाट, भैंसाकुंडल निवासी वार्ड पंच लादूलाल जाट व लक्ष्मीपुरा के भैरू जाट सहित कई ग्रामीण मुजरास टोल प्लाजा पहुंचे और

आक्रोश... शव लेकर गांव पहुंचने पर महिलाओं ने कारोई थाने के पुलिसकर्मियों को घेर लिया

गाड़ी से उतारा...शव देखकर महिलाएं पुलिस पर भड़क गई। खरी-खोटी सुनाई और पुलिसकर्मियों को पकड़कर गाड़ी से नीचे उतार दिया।

समझौते से पहले गाड़ी से नहीं उतारा शव

पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने भैंसाकुंडल पहुंचा दिया, लेकिन मुआवजे को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों ने शव उतारने से मना कर दिया। इस बीच समझौते में मुआवजा राशि तय की गई, लेकिन उसे नाकाफी बताते हुए ग्रामीणों ने भैंसाकुंडल के साथ ही टोल प्लाजा पर फिर प्रदर्शन किया। बाद में मुआवजा राशि में बढ़ोतरी होने पर मामला निबटा।

पीछा किया तो भागे...महिलाओं का आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी गांव से भागने लगे, यह देखकर कई महिलाएं उनके पीछे दौड़ी।

खबरें और भी हैं...