पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सुनी आमजन की समस्याएं नए बिजली कनेक्शन दिए

सुनी आमजन की समस्याएं नए बिजली कनेक्शन दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को उपखंड गंगधार के ग्राम रामपुरा के अटल सेवा केंद्र में एसडीएम चंदन दुबे की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आमजन की समस्याओं का हाथों-हाथ निराकरण किया गया। शिविर के दौरान नामांतरण के 418, राजस्व नकलों के 188, खाता दुरुस्ती के 347, बंटवारे के 14, सीमाज्ञान के 3 एवं अन्य 297 आवेदनों का निस्तारण किया गया। उपखण्ड अधिकारी गंगधार न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों का राजीनामें से निस्तारण किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा 30 रोगियों का इलाज व परामर्श दिया, विद्युत विभाग द्वारा 29 शिकायतों को निवारण एवं 16 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।

पशुपालन विभाग द्वारा 8 पशुओं का उपचार व टीकाकरण, रसद विभाग द्वारा 8, कृषि विभाग द्वारा 22 सोयल हैल्थ कार्ड वितरण, 3 पेंशन जारी की गई, चिकित्सा विभाग द्वारा 73 रोगियों का इलाज किया गया, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा 34 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 182, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 कार्य किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों की समस्या का निराकरण किया गया, आयोजना विभाग द्वारा 60 भामाशाह कार्ड वितरण एवं 39 लोगों को भामाशाह योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...