पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान संघ 21 को देगा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | भारतीय किसान संघ की बैठक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें किसानों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सीएम के नाम कलेक्टर को भेजा गया। संघ के जिलाध्यक्ष रतनसिंह गंठेड़ी ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में जिला स्तर पर 21 मई को ज्ञापन सीएम के नाम दिए जाएंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद रेत माफिया दोहन कर महंगे दामों पर रेत बेच रहे हैं। फसलों को खराबे से बचाने की मांग लेकर भी सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय मंत्री रतनलाल गंगरार, जिलाध्यक्ष रतनसिंह गंठेड़ी, जिला मंत्री वृद्धिचंद पारीक, राशमी तहसील से सीताराम अहीर, जिला सदस्य गोपाल धाकड़ उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...