तोल केंद्र पर अनियमितता, किसान आक्रोशित
गंगरार | समर्थन मूल्य पर तोल केंद्र पर हो रही अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को काश्तकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर उपखण्ड अधिकारी बनवारीलाल पटीर व तहसीलदार भूपेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। भारतीय किसान संघ के बैनर तले काश्तकारों ने अव्यवस्थाओं को लेकर उपखण्ड प्रशासन को शिकायत की थी।