पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महायज्ञ में वैदिक विधि से दी आहुतियां

महायज्ञ में वैदिक विधि से दी आहुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगरार | उपखण्ड मुख्यालय पर श्रीदादू आश्रम में हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ में मां कुष्मांडा की वैदिक विधि से आहुतिया दी गई। यज्ञ समिति अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि आश्रम पर 108 बालयोगी राजऋषि गंगादास महात्यागी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ किया जा रहा है। शनिवार को पं. मुकेश शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न जोड़ों ने विधान पूर्वक सप्तशती की आहुतियां देकर पुण्य लाभ लिया। अनुष्ठान में ग्रामीणजन बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। रात्री में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को सीताहरण का मंचन किया गया।

खबरें और भी हैं...