पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खारखंदा गांव के अटल सेवा केंद्र से चोर ले गए ई मित्र प्लस मशीन की एलईडी

खारखंदा गांव के अटल सेवा केंद्र से चोर ले गए ई-मित्र प्लस मशीन की एलईडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटल सेवा केंद्र पर दूसरी बार चोरी की वारदात

भास्कर संवाददाता | गंगरार

उपखण्ड के खारखन्दा स्थित अटल सेवा केन्द्र में महज एक सप्ताह में ही दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। शुक्रवार रात्रि को चोरों ने अटल सेवा केन्द्र के ताले तोड़ कर केन्द्र में लगी ई-मित्र प्लस मशीन को एटीएम समझ तोड़ दी। मशीन में रुपए नहीं मिलने पर चोरों ने मशीन में लगी एलईडी सहित मशीन का सीपीयू व अन्य सामान चुरा लिए। पंचायत सचिव के सुबह कार्यालय पहुंचने पर चोरी का पता चला।

गौरतलब है कि करीब पांच दिन पूर्व भी चोरों ने अटल सेवा केन्द्र के ताले तोड़ कर ई-मित्र संचालक के प्रिंटर, इनवर्टर सहित अन्य मशीनें मशीने चोरी की थी। खारखन्दा ग्राम पंचायत व ई मित्र संचालक द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते केन्द्र पर चोरों ने दूसरी बार वारदात कर सामान चोरी कर लिया।

चोरी

खबरें और भी हैं...